Skip to main content

amazon jobs

भारत में जबर्दस्त हायरिंग के मूड में ऐमजॉन-1,300 वेकंसी

ऐमजॉन भारत में जबर्दस्त हायरिंग करने जा रहा है। 

चीन के मुकाबले कंपनी भारत में तीन गुना ज्यादा हायरिंग करेगी।

भारत में ऐमजॉन जबर्दस्त हायरिंग के मूड में है हालांकि सरकार की हालिया नीतियों से इसके ई-कॉमर्स बिजनस को भारत में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, एशिया-पसिफिक के लिए कंपनी के पास जितनी वेकंसी हैं, उनमें सबसे ज्यादा भारत के लिए है। चीन में उपलब्ध वेकंसी के मुकाबले भारत में कम से कम तीन गुना ज्यादा वेकंसी है। एशिया-पसिफिक के बाहर सिर्फ जर्मनी में भारत के बराबर वेकंसी है। 

कहां-कितनी वेकंसी भारत में ऐमजॉन के पास विभिन्न पदों के लिए 1,300 वेकंसी है। चीन में 467 और जापान में 381 वेकंसी है। ऑस्ट्रेलिया में 250 जबकि सिंगापुर में 174 वेकंसी है। ज्यादातर ताजा हायरिंग बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में होगी। 2018 के अंत तक ऐमजॉन ने भारत में सीधे तौर पर 60,000 लोगों की हायरिंग की थी। 

 ई-कॉमर्स के अलावा कंपनी का प्रसार भारत में कंपनी अपने व्यापार का दायरा बढ़ा रही है। अपने ई-कॉमर्स और क्लाउड बिजनस (एडब्ल्यूएस) के अलावा कंपनी पेमेंट्स, कॉन्टेंट (प्राइम विडियो), वॉइस असिस्टेंट (अलेक्सा), फूड रिटेल और कस्टमर सपॉर्ट की फील्ड में भी अपनी किस्मत आजमा रही है। 


प्रतिभा की धरती के तौर पर भारत को देखता है ऐमजॉन की एक महिला प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी भारत को प्रतिभाओं वाले स्थान के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा कि ऐमजॉन की भारत में जो टीम है वह बिजनस की जटिल चुनौतियों पर काम करती है। यह टीम नए सलूशन निकालती है जिससे ऐमजॉन के भारत के साथ-साथ दुनिया भर में बिजनस को सहायता मिलती है। उन्होंने कहा, 'अपनी लगातार ग्रोथ के साथ हम विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं। सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट, प्रॉडक्ट ऐंड मार्केटिंग, मशीन लर्निंग, क्वॉलिटी अश्योरेंस, वेब डिवेलपमेंट, प्रॉडक्ट मैनेजमेंट, सप्लाई चेन, कॉन्टेंट डिवेलपमेंट, ऑपरेशंस, स्टूडियो और फटॉग्रफी एवं भारत के कंज्यूमर बिजनस के अन्य फील्ड्स में हायरिंग करते हैं। हमने बीते दशक में भारत में हजारों स्किल और सेमी स्किल वाली जॉब के मौके पैदा किए हैं।' 

कुछ जरूरी लिंक:-







india-careers@amazon.com

Comments

Popular posts from this blog

  सरकारी नौकरी भर्ती 2019 : ISRO Recruitment 2019 for Technician/Technical Assistant & Project Trainee | 51 Vacancies | Last Date: 12 July 2019 ISRO Recruitment 2019 –  ISRO announced Project Trainee, Technical Assistant, Technician in Fitter, Electronic Mechanic, Refrigeration & Air-Conditioning Mechanic, Turner, Machinist, Welder, Plumber, Mechanical disciplines & Heavy Vehicle Driver ‘A’, Light Vehicle Driver ‘A’, Catering Attendant ‘A’ vacancies. The detailed eligibility and application process are given below. About ISRO: Indian Space Research Organisation  -ISRO is the Indian Space Agency under the Government of India. It’s formed in the year of 1969 and headquarters in Bangalore.ISRO Managed and Controlled by the Department of Space(DoS).ISRO having subdivisions for their Research facilities, Test facilities, Construction, and launch facilities, Tracking and control facilities, HRD..etc. ISRO strives to serve the nation in the area...
  साउथ इंडियन बैंक में क्लर्क की 385 वैकेंसी फार्म भरने के लिये  अंतिम तारिख 30 जून 2019 South Indian Bank Recruitment 2019:  साउथ इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी क्लर्क की नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 385 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि होगी। ये नियुक्तियां नॉर्थ और साउथ जोन के लिए विभिन्न राज्यों में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2019 है। पद, योग्यता, आवेदन शुल्क और प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें :  प्रोबेशनरी क्लर्क, कुल पद : 385  (पदों का विवरण जोन के अनुसार) नॉर्थ जोन, पद : 75 इन राज्यों में होंगी नियुक्तियां : असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।  साउथ जोन, पद : 310 इन राज्यों...
job interview tips : जॉब इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले- 7 सवाल , इन्ही के ज़वाब देने पर 99% तक बढ़ जातें है सफल होने के चांस मै आपको बताता हूँ, कि इंटरव्यू के दौरान हमारे जवाब ही यह तय करते हैं की हमें नौकरी मिलेगी या नहीं और अगर मिलेगी तो कितना पैकेज मिलेगा । अपने भी देखा होगा की कुछ लोगों अच्छी शैक्षिक योग्यता रखने के बाद भी इंटरव्यू में सफ़ल नहीं हो पाते वही कुछ लोग साधारण शैक्षिक योग्यता रखने के बाद भी सफ़ल हो जाते है | इस लेख में हम इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ सवालों के बारे में जानेंगे और उन सवालों का सही जवाब कैसे दे इसका तरीका भी जानेंगे | नौकरी की तलाश करते समय हमे बहुत सारे इंटरव्यू देने पड़ते हैं । इंटरव्यू के दौरान हमे कई सवालों के जवाब देने होते हैं । इंटरव्यू के दौरान हमारे जवाब ही यह तय करते हैं की हमें नौकरी मिलेगी या नहीं और अगर मिलेगी तो कितना पैकेज मिलेगा । आपने भी देखा होगा की कुछ लोग अच्छी शैक्षिक योग्यता रखने के बाद भी इंटरव्यू में सफ़ल नहीं हो पातें , वही कुछ लोग साधारण शैक्षिक योग्यता रखने के बाद भी सफ़ल हो जातें   है | आपने इन्टरने...